संदेश

हाथरस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हाथरस : हाथरस में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगे सभी बाज़ार

चित्र
हाथरस : सभी जनपद वासियो को सूचित किया जाती है कि जनपद के सभी बाज़ार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खोले जा सकेंगे, तथा शनिवार और रविवार को लॉकडाऊन की स्थिति बनी रहेगी ।  हॉटस्पॉट एरिया पर बाजार खोलने की अनुमति नहीं है ।  शनिवार तथा रविवार को जरुरत की वस्तु की ही दुकानें खुल सकती है । इन सब के साथ साथ सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, चेहरे पर मास्क अनिवार्य होगा ।

हाथरस : साकेत कॉलोनी में हुए वाटर प्लांट कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

चित्र
हाथरस। साकेत कॉलोनी में हुए वाटर प्लांट कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। शुक्रवार की सुबह शहर में साकेत कॉलोनी में एक वाटर प्लांट के कर्मचारी अशोक पाराशर का शव वाटर प्लांट पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना हाथरस गेट पुलिस ने हत्या में शामिल 4 लोगों को हिरासत में लिया था, एएसपी हाथरस प्रकाश कुमार जी ने बताया की मृतक अशोक पारासर की इनमें से एक युवक से पुरानी दुश्मनी थी। लूट के इरादे से घटना को दिया गया था अंजाम, पुलिस ने 4  युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हाथरस : मैन तालाब चौराहे पर मथुरा रोड पर खूनी डिवाइडर

चित्र
हाथरस में मैन तालाब चौराहे पर मथुरा रोड पर खूनी डिवाइडर 7 दिन में 6 एक्सीडेंट  ।