संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हाथरस : हाथरस में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगे सभी बाज़ार

चित्र
हाथरस : सभी जनपद वासियो को सूचित किया जाती है कि जनपद के सभी बाज़ार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खोले जा सकेंगे, तथा शनिवार और रविवार को लॉकडाऊन की स्थिति बनी रहेगी ।  हॉटस्पॉट एरिया पर बाजार खोलने की अनुमति नहीं है ।  शनिवार तथा रविवार को जरुरत की वस्तु की ही दुकानें खुल सकती है । इन सब के साथ साथ सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, चेहरे पर मास्क अनिवार्य होगा ।

हाथरस: लॉकडाउन के चलते 11 जुलाई को पूरे दिन शहर में रहा सन्नाटा, नहीं खुले बाजार

चित्र
उत्तर प्रदेश में दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को हाथरस शहर के बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन के चलते लोग जरूरी सामान के लिए भी परेशान रहे। बाजारों में पुलिस की गश्त जारी रही। पुलिस ने कुछ ढकेल वाले और ई-रिक्शा चालकों को बाजार से हड़काकर भगाया, अलबत्ता शहर के राजमार्ग व एनएच पर वाहनोें की आवाजाही जारी रही। शहर में मेडिकल स्टोर की दुकानें जरूर खुली रहीं। कोरोना के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात्रि साढ़े 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इस लॉकडाउन का असर शनिवार की सुबह से ही देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। एक दो स्थानों को छोड़कर सब्जी व दूध की दुकानें भी नहीं खुलीं और लोग आवश्यक वस्तुओं के लिए भी परेशान रहे। बाजारों में पुलिस की गश्त जारी रही और पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग भी की। इतना ही नहीं शराब व वीयर की दुकानें भी बंद रही। डीएम, एसपी ने पैदल भ्रमण कर देखी स्थिति हाथरस। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी विक्रांत वीर ने संयुक्त रूप से शहर के कई मुख्य बाजारों का पै...

हाथरस : साकेत कॉलोनी में हुए वाटर प्लांट कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

चित्र
हाथरस। साकेत कॉलोनी में हुए वाटर प्लांट कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। शुक्रवार की सुबह शहर में साकेत कॉलोनी में एक वाटर प्लांट के कर्मचारी अशोक पाराशर का शव वाटर प्लांट पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना हाथरस गेट पुलिस ने हत्या में शामिल 4 लोगों को हिरासत में लिया था, एएसपी हाथरस प्रकाश कुमार जी ने बताया की मृतक अशोक पारासर की इनमें से एक युवक से पुरानी दुश्मनी थी। लूट के इरादे से घटना को दिया गया था अंजाम, पुलिस ने 4  युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोरोना को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला

चित्र
प्रदेश में अब हर हफ्ते लगेगा वीकेंड लॉकडाउन यूपी सरकार का ‘मिनी लॉकडाउन’ फार्मूला संक्रमण नियंत्रण के लिए ‘मिनी लॉकडाउन’ होगा यूपी में अब हर हफ्ते लगेगा वीकेंड लॉकडाउन सप्ताह में 2 दिन प्रदेश में लागू होगा लॉकडाउन हफ्ते में 2 दिन सभी दफ्तर, बाजार रहेंगे बंद प्रदेश में शनिवार और रविवार रहेगा लॉकडाउन अब हफ्ते में 5 दिन खुलेंगे बाजार और दफ्तर शनिवार, रविवार को बंद रहेंगे दफ्तर, बाजार ।

हाथरस : मैन तालाब चौराहे पर मथुरा रोड पर खूनी डिवाइडर

चित्र
हाथरस में मैन तालाब चौराहे पर मथुरा रोड पर खूनी डिवाइडर 7 दिन में 6 एक्सीडेंट  ।