हाथरस : हाथरस में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगे सभी बाज़ार
हाथरस : सभी जनपद वासियो को सूचित किया जाती है कि जनपद के सभी बाज़ार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खोले जा सकेंगे, तथा शनिवार और रविवार को लॉकडाऊन की स्थिति बनी रहेगी । हॉटस्पॉट एरिया पर बाजार खोलने की अनुमति नहीं है । शनिवार तथा रविवार को जरुरत की वस्तु की ही दुकानें खुल सकती है । इन सब के साथ साथ सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, चेहरे पर मास्क अनिवार्य होगा ।